डेढ़ लाख किसानों के खातों में डालेंगे राहत राशि-शिवराज

डेढ़ लाख किसानों के खातों में डालेंगे राहत राशि-शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के 23 जिलों के करीब डेढ़ लाख किसानों को करीब 200 करोड़ रुपए की राहत राशि सौंपेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 1 लाख 46 हजार किसानों के खातों में 202.90 करोड़ रुपए की राहत राशि स्थानांतरित करेंगे। पिछले दिनों ओलावृष्टि, अतिवृष्टि में जिन किसानों की फसलें खराब हो गईं थीं। ये राशि उन किसानों को सौंपी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 49 लाख फसल क्षति के दावों में सात हजार 618 करोड़ रुपए की सहायता राशि खातों में डाली है।


epmty
epmty
Top