ADM ने निरीक्षण कर देखी रैन बसेरों व अलाव की व्यवस्था-किया संवाद

ADM ने निरीक्षण कर देखी रैन बसेरों व अलाव की व्यवस्था-किया संवाद

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जनपद में चल रही शीत लहर और घने कोहरे की वजह से वातावरण में व्याप्त ठंड से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से संचालित किये जा रहे स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरे के साथ अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने अलाव ताप रहे लोगों से संवाद भी किया।


जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने ठंड व शीत लहर के दृष्टिगत निराश्रित व्यक्तियों के हितार्थ जिला अस्पताल तथा रेलवे रोड पर संचालित स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों तथा अस्थाई व स्थाई रैन बसेरों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने इसके अलावा रेलवे स्टेशन के पास अलाव ताप रहे व्यक्तियों से अलाव की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि रैन बसेरों में कोई भी आगंतुक एवं निराश्रित जमीन पर न सोने पाए तत्काल फोल्डिंग, प्लंग व अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण में अगर कोई जमीन पर सोता मिलेगा तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए शासन को अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड और शीत लहर में कोई भी व्यक्ति सड़कों पर सोता न दिखाई दे, उनको तत्काल रैन बसेरों में भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में आश्रय लिये हुए व्यक्तियों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली !

Next Story
epmty
epmty
Top