रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी घंटे भर में गिरी धड़ाम-लोगों को बड़ा झटका

रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी घंटे भर में गिरी धड़ाम-लोगों को बड़ा झटका
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चांदी ने घंटे भर के भीतर की लोगों को जोर का झटका देते हुए हजारों की चपत लगा दी। रिकॉर्ड हाई पर पहुंची चांदी की कीमत 1 घंटे के भीतर की ₹21000 प्रति किलो नीचे आ गिरी।

सोमवार को चांदी की कीमतों में 1 घंटे के भीतर की भारी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर मार्च महीने के फ्यूचर्स 1 घंटे में 21000 रुपए प्रति किलोग्राम गिरकर 223 120 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

यह गिरावट उस समय आई जब सोमवार को दिन की शुरुआत में चांदी की कीमत 254 174 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी।

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव होता हुआ देखा गया। आज चांदी की कीमत पहली बार 80 डॉलर प्रति उसके पास चली गई।

लेकिन बाद में लाभ लेने की बिकवाली और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच शांति वार्ता की खबरे के मध्य 75 डॉलर के स्तर से नीचे आ गई।

Next Story
epmty
epmty
Top