आजम खान को एक और झटका- करीबी रिटायर्ड सीओ किए गिरफ्तार

आजम खान को एक और झटका- करीबी रिटायर्ड सीओ किए गिरफ्तार

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान को अब एक और बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने आजम खान के करीबी सीओ को गिरफ्तार कर लिया है। रिटायर्ड सीओ के खिलाफ अदालत की ओर से शत्रु संपत्ति मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

रविवार को रामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं अखिलेश सरकार में मंत्री रहे मोहम्मद आजम खान के करीबी सेवानिवृत्त सीओ आले हसन को गिरफ्तार कर लिया है। कई गंभीर मामलों में आजम खान के साथ आरोपी आले हसन पिछले काफी समय से उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों में अदालत में हाजिर नहीं हो रहे थे। अदालत ने आले हसन के खिलाफ शत्रु संपत्ति मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था। रविवार को वारंट तामील करते हुए पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड सीओ आले हसन को गिरफ्तार कर लिया है।

आज हुई गिरफ्तारी से पहले वर्ष 2020 में भी रिटायर्ड सीओ आले हसन की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई थी। रामपुर की सिविल लाइन पुलिस ने आले हसन को अदालत में जाते समय रास्ते से गिरफ्तार किया था। रिटायर्ड सीओ आले हसन को किसी समय में मोहम्मद आजम खान का दाहिना हाथ बताया जाता था। वह जौहर विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी भी रह चुके हैं।

epmty
epmty
Top