RLD सांसद ने हासिल किया AI ज्ञान-राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय लोकदल के सांसद चंदन चौहान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता का ज्ञान प्राप्त कर इसका प्रशिक्षण लिया।

Update: 2026-01-03 11:10 GMT

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल के सांसद चंदन चौहान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता का ज्ञान प्राप्त कर इसका प्रशिक्षण लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष समारोह आयोजित कर AI का ज्ञान लेने वाले सांसद को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

पड़ोसी जनपद बिजनौर लोकसभा सीट से सांसद चंदन चौहान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में विशेष समारोह आयोजित कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

 रालोद सांसद चंदन चौहान ने अपने शहर स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी साझा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह विशेष समारोह राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में 1 जनवरी 2026 को स्किलिंग फाॅर एआई रेडीनेस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण हासिल करने वाले सांसदों एवं स्टूडेंट को AI प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Tags:    

Similar News