शी जिनपिंग ने भारत को बताया हाथी- बोले ड्रैगन व हाथी का साथ आना जरूरी

भारत ग्लोबल साउथ का अहम हिस्सा है, ऐसे में ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी है।

Update: 2025-08-31 07:28 GMT

नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत को हाथी बताते हुए कहा है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राष्ट्र चीन और भारत ग्लोबल साउथ का अहम हिस्सा है, ऐसे में ड्रैगन और हाथी का साथ आना जरूरी है।

रविवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति की जिनपिंग के बीच शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के मौके पर आपस में मुलाकात हुई।

इस दौरान शी जिनपिंग ने कहा है कि भारत और चीन को मित्र और अच्छा पड़ोसी बना होगा। चीन और भारत दोनों प्राचीन सभ्यता वाले देश हैं। दुनिया की दो सबसे बड़ी जनसंख्या वाले राष्ट्र होने के साथ दोनों ही ग्लोबल साउथ का अहम हिस्सा है, ऐसे हालातो के बीच ड्रैगन और हाथी को साथ आना जरूरी है।

उन्होंने इस साल को भारत एवं चीन राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ बताते हुए रिश्तों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के माध्यम से संभालने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हमें बहुपक्षवाद, बहुध्रुवीय विश्व और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में अधिक लोकतंत्र का समर्थन करना होगा और एशिया समेत पूरी दुनिया में शांति एवं समृद्धि के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना होगा।Full View

Tags:    

Similar News