ओडिशा में महिलाओं पर संकट-फिर जली लड़की- जा रही थी दोस्त के घर
दोस्त के घर जा रही लड़की को रास्ते में मिले तीन लोगों ने जला दिया।;
पुरी। उड़ीसा में एक बार फिर से लडकी जलने की घटना हो गई है। दोस्त के घर जा रही लड़की को रास्ते में मिले तीन लोगों ने जला दिया। हालत खराब होने की वजह से लड़की को एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को उड़ीसा के पुरी में तीन व्यक्तियों द्वारा लड़की को जलाने की घटना को अंजाम दिया गया है। यह वारदात उस वक्त अंजाम दी गई है जब लड़की अपने दोस्त के घर जा रही थी।
बुरी तरह से जली लड़की को पहले तो पूरी के पिपली हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन ज्यादा खराब हालत होने की वजह से लड़की को भुवनेश्वर के एम्स में भर्ती कराया गया है। मिल रही खबरों के मुताबिक लड़की आग में 40% तक जली है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर होना बताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही उड़ीसा में एक छात्रा ने कॉलेज के एचओडी के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया था।