बारिश नहीं हुई तो भाजपा नेता के बांधे हाथ- पैर नहला दिया कीचड़ से...

नागरिकों ने एक पुरानी परंपरा को अपनाते हुए पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता के हाथ पैर बांधकर उनको कीचड़ से नहला दिया।

Update: 2025-06-30 05:38 GMT

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान स्थानीय नागरिकों ने पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता गुड्डू खान के हाथ पैर बांधकर उन्हें कीचड़ से नहला दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि देश में पड़ रहीं भीषण गर्मी से सभी लोग परेशान हैं। कुछ जगहों पर तो बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन कुछ राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी भी बना हुआ है। पड़ रही इस भीषण गर्मी के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सामने आया है, जहां पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान नागरिकों ने एक पुरानी परंपरा को अपनाते हुए पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता के हाथ पैर बांधकर उनको कीचड़ से नहला दिया।

दरअसल, महाराजगंज में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बारिश ना होने से परेशान नागरिकों ने एक परंपरागत आस्था का सहारा लिया। नौतनवा कस्बे की महिलाओं ने बारिश होने के लिए इंद्रदेव को प्रसन्न करने की पुरानी परंपरा का सहारा लिया। इसके लिए उन्होंने एक अनोखा और आकर्षक दृश्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने नौतनवा के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता गुड्डू खान के हाथ पैर बांधे और फिर उनको कीचड़ से नहला दिया, ताकि इंद्रदेव प्रसन्न हो जाए और उनके कस्बे में बारिश हो जाए। देखिए महिलाओं ने भाजपा नेता को नहलाने के साथ-साथ कजरी गीत भी गाए , जो वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है।Full View

Similar News