पीले गमछे पर आफत- SP दफ्तर में सुभासपा वर्कर को महिला कांस्टेबल..

कार्यकर्ताओं में से एक कार्यकर्ता का महिला कांस्टेबल से बेड टच हो गया था।

Update: 2025-09-18 10:54 GMT

गाजीपुर। बेड टच के मामले को लेकर महिला कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में ही पीला गमछा डाले सुभासपा कार्यकर्ता को कूट दिया। ज्ञापन देने पहुंचे कार्यकर्ताओं में से एक कार्यकर्ता का महिला कांस्टेबल से बेड टच हो गया था।

सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की ओर से महाराजा सुहेलदेव को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया था, इस दौरान उन्होंने शौकत अली का पुतला भी फूंका था।

शहर में प्रदर्शन करने के बाद जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सैकड़ो सुभाष पर कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे थे, यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा के दफ्तर में पहुंच गए।

इस दौरान महिला सिपाही पूनम पटेल को एक कार्यकर्ता ने बेड टच कर दिया, जिससे बुरी तरह भडकी महिला कांस्टेबल बेड टच करने वाले कार्यकर्ता को दबोच कर उसकी पिटाई करने लगी।

इस दौरान सुभासपा कार्यकर्ता हाथों से अपना चेहरा बचाता नजर आया। बाद में सुभासपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने बीच बचाव किया और कार्यकर्ता को हिदायत दी, तब कहीं जाकर महिला कांस्टेबल शांत हुई।

इस घटना का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।Full View

Tags:    

Similar News