एक घर में बेहोश पाए गए तीन लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जाँच शुरू की।;

Update: 2025-08-24 05:22 GMT

सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के पश्चिम में स्थित एक घर में रविवार को बेहोश पाए गए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि आज सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग 7:30 बजे मध्य सिडनी से 80 किलोमीटर पश्चिम में स्थित उपनगर ल्यूरा स्थित इस घर में स्वास्थ्य जाँच के लिए आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था।

उन्होंने बताया कि वहां पहुंचे अधिकारी ने घटनास्थल पर तीन लोगों को बेहोश पाया जिनमें दो पुरुष, उम्र लगभग 40 वर्ष , को चाकू के कई घाव लगे हुए थे और एक महिला, उम्र लगभग 60 वर्ष , बेहोश पड़ी थी।

तीनों लोगों का अस्पताल ले जाने से पहले एम्बुलेंस चिकित्साकर्मी द्वारा उनका इलाज किया गया। दोनों पुरुषों की हालत गंभीर लेकिन स्थिर थी और महिला की हालत गंभीर थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जाँच शुरू की।Full View

Tags:    

Similar News