श्रीलंका की यह टीम पहुंची मुजफ्फरनगर - DM - SSP ने इसलिए किया स्वागत

इस कार्यक्रम में पुलिस की तरफ से पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ को नोडल अधिकारी बनाया गया था।

Update: 2025-08-05 09:18 GMT

मुजफ्फरनगर। श्रीलंका के सिविल सर्वेन्ट दल द्वारा किया गया जनपद मुजफ्फरनगर का दौरा किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा प्रतिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत कर विभिन्न योजनाओं, पुलिस व प्रशासन के बीच समन्वय, पुलिस की कार्यप्रणाली आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।

गौरतलब है कि आज दिनांक 05.08.2025 को श्रीलंका के सिविल सर्वेन्ट दल द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का दौरा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा प्रतिनिधि मंडल का विकास भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सर्वप्रथम बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को परिचय दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के बारे में बताते हुए कार्यप्रणाली, विभिन्न केन्द्रीय व राज्यकीय योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन, पुलिस व प्रशासन के बीच समन्वय आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।


इस कार्यक्रम में पुलिस की तरफ से पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ को नोडल अधिकारी बनाया गया था।पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा प्रतिनिधि मंडल को पुलिस की कार्यशैली, अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला सुरक्षा, पुलिसिंग के नियमों व प्रक्रियाओं, ऑपरेशन, कनविक्शन आदि के बारे विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी तथा आपसी सहयोग, प्रशिक्षण और अनुभवों के आदान-प्रदान को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।


श्रीलंकाई प्रतिनिधि मंडल ने मुज़फ़्फरनगर पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की गयी। अंत में श्रीलंका के सिविल सर्वेन्ट दल द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा भी प्रतिनिधि मंडल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।Full View

Similar News