सबसे लग्जरी ट्रेन में सवार होकर कृष्ण की नगरी पहुंची राष्ट्रपति

जहां राष्ट्रपति ने बांके बिहारी का दर्शन पूजन किया

Update: 2025-09-25 06:52 GMT

मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुनिया की सबसे लग्जरी रेल गाड़ियों में शामिल ट्रेन में सवार होकर कृष्ण की जन्म स्थली मथुरा के वृंदावन में पहुंची, जहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य का दर्शन पूजन किया।


बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में शुमार की जाने वाली महाराजा एक्सप्रेस में सवार होकर भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा और उनकी कर्म स्थली वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पहुंची। जहां राष्ट्रपति ने बांके बिहारी का दर्शन पूजन किया।


बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सवेरे 8:00 बजे राजधानी दिल्ली से महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन से मथुरा के लिए रवाना हुई। तकरीबन डेढ़ घंटे का सफर तय करने के बाद वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची राष्ट्रपति का अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन के 18 में से 12 कोच राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए रिजर्व किए गए थे। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति श्री कुब्जा मंदिर और सुदामा कुटी पहुंची।

Tags:    

Similar News