पुलिस व प्रशासन ने धर्मगुरुओं एवं आमजन के साथ बैठक कर मांगा सहयोग
पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।
मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा धर्म गुरुओं एवं आमजन के साथ वार्ता करते हुए सभी से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।
शनिवार को पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अपने थाना क्षेत्र में जिले की कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुधारना करने के उद्देश्य से धर्म गुरुओं एवं आम जन के साथ वार्ता की। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने सभी से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से आज सभी अधिकारियों द्वारा निरंतर अपने-अपने इलाके में भ्रमणशील रहते हुए धर्म गुरुओं एवं समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर उन्हें वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया गया।
साथ ही सभी से भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं देने और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने तथा पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सतत निगरानी की जा रही है, इसलिए जनपद वासियों से अपील की जाती है कि वह सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक खबर और शेयर नहीं करें और ना ही पोस्ट करें।