BJP अध्यक्ष ने अपनी कहीं- सवालों के जवाब की बारी आई तो...

25 सितंबर से आरंभ हुआ आत्मनिर्भर अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा।

Update: 2025-10-09 07:55 GMT

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने एक दिवसीय दौरे पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मीडिया से बातचीत की, लेकिन जब पत्रकारों ने सवालों की झड़ी लगाई तो उनके जवाब दिए बगैर भाजपा अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर चले गए।

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय पर पहुंचे।

इस दौरान बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि 25 सितंबर से आरंभ हुआ आत्मनिर्भर अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस अभियान के अंतर्गत देश के भीतर बने उत्पाद खरीदने का आह्वान किया है।


उन्होंने बताया है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत 1000 से अधिक मेले लगाए जाएंगे और 500 से अधिक पद यात्राएं आयोजित की जाएगी।

उन्होंने देश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश का मोबाइल निर्माण क्षेत्र 1500 करोड रुपए से बढ़कर 2 लाख करोड रुपए का हो गया है, जबकि ट्रैक्टर निर्माण में भारत दुनिया का नंबर एक देश बन गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने गंगा एक्सप्रेस वे से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार पिछले 9 सालों से राज्य का विकास कर रही है, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे हैं।

उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे को लिंक एक्सप्रेस वे से जोड़ने के प्रयासों का उल्लेख किया। बातचीत के दौरान जब पत्रकारों ने अपने सवाल पूछने शुरू किये तो अभी तक अपनी बात कहने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दिए बगैर प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठकर चले गए।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक सूची मौसम चौधरी के अलावा धामपुर विधायक अशोक राणा, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी, दीपक गर्ग, पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह सहित अनेक नेता मौजूद थे।

Tags:    

Similar News