आवारा कुत्ते ने 50 से अधिक लोगों को काटा, दहशत का माहौल

स्थानीय अधिकारी कुत्ते की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।;

Update: 2025-06-18 04:12 GMT

कन्नूर, केरल के कन्नूर कस्बे में मंगलवार को आवारा कुत्ते ने महिलाओं और बच्चों समेत 50 से अधिक लोगों पर हमला कर दिया जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय अधिकारी कुत्ते की पहचान कर उसे पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुत्ते ने सुबह करीब 11 बजे लोगों को काटना शुरू किया और शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। कुत्ते ने बैंक रोड, प्रभात जंक्शन पर पैदल चलने वालों पर पीछे से हमला किया और उनके पैरों को काट लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया। उनमें से चार को रेबीज इंजेक्शन से एलर्जी के कारण परियारम के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है। कुछ लोगों ने कुत्ते को डराने के लिए छाते का इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय निवासियों का समूह कुत्ते को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं।

जिला चिकित्सा अधिकारियों ने जिला अस्पताल का दौरा किया, जहां पीड़ितों का चिकित्सा उपचार किया गया। सभी पीड़ितों को एंटी रेबीज दवाइयाँ दी गयी है।Full View

Tags:    

Similar News