एयर इंडिया की चेन्नई जा रही फ्लाइट में जलने की बदबू- विमान वापस..

एयरक्राफ्ट की जांच के बाद ही उसे अगली उड़ान के लिए रवाना किया गया।;

Update: 2025-06-29 07:25 GMT

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से उड़ान भरने के बाद चेन्नई जा रही फ्लाइट वापस मुंबई लौट गई है। फ्लाइट के केबिन के भीतर से जलने की बदबू आने की वजह से फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा है।

रविवार को एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया है कि शुक्रवार को जिस समय एयर इंडिया की फ्लाइट देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से उड़ान भरने के बाद चेन्नई जा रही थी तो केबिन में जलने की बदबू आने लगी।

इसके बाद क्रू एहतियात के तौर पर चेन्नई जा रही इस फ्लाइट को वापस मोड़ कर मुंबई ले गया। प्रवक्ता ने बताया है कि वापस लौटी यह फ्लाइट सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई, इसके बाद एयरक्राफ्ट को बदला गया और इस दौरान पैसेंजर को ग्राउंड स्टाफ द्वारा सभी जरूरी चीज अवेलेबल कराई गई।

एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट में सुरक्षा का अलर्ट था, जिसके चलते एयरक्राफ्ट की जांच के बाद ही उसे अगली उड़ान के लिए रवाना किया गया।Full View

Tags:    

Similar News