संत प्रेमानंद महाराज ने देखी बाढ़ की विभीषिका-शिष्यों के साथ देखी हालत

शांत मन से संत यमुना के विराट स्वरूप को एक टक देखते ही रहे।

Update: 2025-09-09 10:43 GMT

मथुरा। महान संत प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों के साथ यमुना के विराट स्वरूप को देखने के बाद यमुना की बाढ़ में डूबे इलाकों का दौरा किया और स्थिति को देखकर अत्यंत व्याकुल नजर आए। शांत मन से संत यमुना के विराट स्वरूप को एक टक देखते ही रहे।


संत प्रेमानंद महाराज बाढ़ की चपेट में आए वृंदावन में यमुना के विराट स्वरूप को देखने के लिए स्टीमर पर सवार होकर निकले। शिष्यों के साथ तकरीबन 1 घंटे तक संत प्रेमानंद महाराज ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया।

बाढ़ ग्रस्त इलाकों के भ्रमण के दौरान बुरी तरह से व्याकुल दिखाई दिए संत प्रेमानंद महाराज के चेहरे पर एक मर्तबा भी मुस्कुराहट नजर नहीं आई। उन्होंने बाढ़ की विभीषिका को देखकर मां यमुना के स्वरूप को प्रणाम भी किया।


संत प्रेमानंद महाराज ने यमुना का भ्रमण वराह घाट इलाके से शुरू किया वह सौभरि वन होते हुए यमुना के उन इलाकों में पहुंचे जहां बाढ़ का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। तकरीबन 1 घंटे तक अपने शिष्यों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने वाले संत प्रेमानंद महाराज इस दौरान अत्यंत ही भावुक और शांत स्वरूप में नजर आए।Full View

Tags:    

Similar News