सहारा शहर पर जड़ा ताला- नगर निगम ने किया सील- कर्मियों का हंगामा

सहारा शहर के अंदर फिलहाल गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

Update: 2025-10-06 12:17 GMT

लखनऊ। सहारा श्री के उपनाम से विख्यात उद्योगपति सुब्रत राय के ड्रीम प्रोजेक्ट सहारा शहर को आज नगर निगम द्वारा सील कर दिया गया है, भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासन द्वारा सहारा शहर को सील किए जाने का कर्मचारियों ने विरोध भी किया।

सोमवार को आखिरकार नगर निगम द्वारा पुलिस फोर्स को साथ लेकर राजधानी के सहारा शहर को सील कर ही दिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने विरोध करते हुए कहा कि पहले अंदर वालों को बाहर करो, तब हम यहां से निकाल कर जाएंगे।


उनका कहना है कि अभी भी कई परिवार अंदर है उनके ऊपर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। नगर निगम और प्रशासन की आज की गई कार्रवाई से सहारा शहर के अंदर फिलहाल गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

कर्मचारी तथा अंदर रहने वाले लोग सड़क पर निकल आए हैं और वह अधिकारियों को भला बुरा कह रहे हैं। दूसरी तरफ एक्शन मोड में आया नगर निगम निर्धारित स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई कर रहा है।Full View

Tags:    

Similar News