टोल वसूली को लेकर टोल प्लाजा पर हंगामा- पैसे वापस कर छुड़ाया पीछा

बिठौरा टोल प्लाजा से होकर निकलने लगे तो उनसे टोल वसूली की गई।;

Update: 2025-05-16 08:52 GMT

पीलीभीत। धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं से टोल वसूल जाने के मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बड़े हंगामें और प्रदर्शन को देखकर घबराए टोल कर्मियों ने वसूली गई राशि वापस कर अपना पीछा छुड़ाया।

दरअसल शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है जिसे पीलीभीत के बिठौरा टोल प्लाजा पर हुए हंगामे का होना बताया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो के घटनाक्रम के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक द्वारा बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, इसमें शामिल होने के लिए जा रहे कार्यकर्ता जब बिठौरा टोल प्लाजा से होकर निकलने लगे तो उनसे टोल वसूली की गई।

किसान नेताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसी भी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के सदस्यों से टोल वसूल नहीं किया जाता है। इस दौरान किए गए विरोध के बाद टोल कर्मचारियों ने भाकियू कार्य कर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।

इस पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर ही धरना देना शुरू कर दिया। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद जब अन्य भाकियू कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचने लगे तो टोल प्लाजा कर्मियों ने वसूले गए पैसे वापस कर धरना प्रदर्शन से अपना पीछा छुड़ाया।Full View

Tags:    

Similar News