मिली राहत -गैस की कीमतों में आई कमी- अब हो गया इतना सस्ता
बीते दिन तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के लोगों को 1700 रुपए 50 पैसे दाम चुकाने पड़ रहे थे।
नई दिल्ली। त्यौहारी सीजन की समाप्ति के बाद देश की पेट्रोलियम कंपनियां ने कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को राहत का एहसास कराने के लिए कमर्शियल गैस की कीमतों में कमी कर दी है। 6.50 पैसे कम की गई कीमतों का लाभ तत्काल देना शुरू कर दिया गया है।
शनिवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी किए जाने का ऐलान किया है, जिसके चलते आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 6 रुपए 50 पैसे तक सस्ता हो गया है।
शनिवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई कमी के बाद अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1590 रुपए 50 पैसे हो गई है, जबकि आज से पहले राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1595 रुपए 50 पैसे का मिल रहा था।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अब गैस सिलेंडर की कीमत 1994 रुपए 50 पैसे हो गई है। जबकि बीते दिन तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के लोगों को 1700 रुपए 50 पैसे दाम चुकाने पड़ रहे थे।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस की कीमतों में 5 रुपए की कमी के बाद अब इसकी कीमत 1542 रुपए हो गई है, जबकि अभी तक मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1547 रुपए का मिल रहा था। चेन्नई में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1750 रुपए देने होंगे, चेन्नई में चार रुपए 50 पैसे की कमी की गई है।