बारिश का कहर जारी- लगातार तीसरे दिन मुंबई में स्कूल कॉलेज दफ्तर बंद
स्कूल, कॉलेज और सरकारी तथा अर्ध सरकारी दफ्तरों को बंद रखा गया है।;
मुंबई। मूसलाधार बारिश के सिलसिले को जारी रखते हुए मानसून ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पानी ही पानी कर रखा है। 24 घंटे के भीतर 300 मिमी बारिश होने को ध्यान में रखते हुए लगातार तीसरे दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी तथा अर्ध सरकारी दफ्तरों को बंद रखा गया है।
बुधवार को मुंबई में जारी बारिश के तीसरे दिन 24 घंटे के भीतर 300 मिमी मीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहने से मुंबई में आज बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी स्कूल कॉलेज और सरकारी तथा अर्ध सरकारी दफ्तरों को बंद रखा गया है।
बारिश की वजह से उत्पन्न हुए हालातों को ध्यान में रखते हुए मुंबई लोकल की 34 रेल गाड़ियां कैंसिल कर दी गई है। बारिश का 250 से भी ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ा है।
मुंबई में मंगलवार की शाम दो मोनो रेल से करीब 800 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई थी। इसमें मौजूद 582 यात्रियों को विंडो तोड़कर क्रेन की सहायता से तकरीबन 40- 50 फीट की ऊंचाई से रेस्क्यू किया गया है।