राफेल में उड़ान भरने को पहुंची की राष्ट्रपति को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सुरक्षा के लिहाज से एयर फोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ने पर पाबंदी लगाई गई है।

Update: 2025-10-29 05:25 GMT

अंबाला। राफेल विमान में उड़ान भरने के लिए पहुंची राष्ट्रपति को वायुसेना के स्टेशन पर जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से एयर फोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ने पर पाबंदी लगाई गई है।

बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला के एयर फोर्स स्टेशन पर पहुंची है, यहां से वह राफेल विमान में उड़ान भरेंगी। वायुसेना के अंबाला स्थित स्टेशन पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जवानों द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राष्ट्रपति कुछ ही देर में अब फ्रांस निर्मित राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाली है। उन्होंने एयर फोर्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की है।

संभावना जताई गई है कि राफेल विमान में सवार होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला का चक्कर भी लगा सकती है।

सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में पुलिस और प्रशासन की ओर से ड्रोन उड़ने पर पाबंदी लगाई गई है।Full View

Tags:    

Similar News