होटल में पुलिस की रेड- न्यूड भागी लड़की पहली मंजिल से नीचे गिरी

कपड़े से ढकी लड़की को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका ट्रीटमेंट चल रहा है।

Update: 2025-10-29 09:38 GMT

आगरा। होटल में पड़ी रेड में पुलिस से बचने को न्यूड भागी लड़की पहली मंजिल से नीचे गिर गई, घायल हुई लड़की को छोड़कर बॉयफ्रेंड मौके से भाग गया। कपड़े से ढकी लड़की को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका ट्रीटमेंट चल रहा है।

ताज नगरी आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित आरवी लोधी काम्प्लेक्स में बने होटल दा हेवन में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की टीम छापामार कार्रवाई करने को पहुंची थी।

होटल प्रबंधन और वहां पर ठहरे लोगों से जिस समय पूछताछ की जा रही थी तो अपने बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती काटने के लिए पहुंची लड़की छापे की खबर लगते पुलिस के हाथों पडने से बचने को कमरे से निकलकर न्यूड ही भाग खड़ी हुई।


इस दौरान लड़की छत किनारे बने डक्ट में छिप गई, मगर दुर्भाग्य से डक्ट के कमजोर होने की वजह से वह पहली मंजिल से नीचे गिर गई और घायल हो गई।

इस दौरान लड़की का बॉयफ्रेंड भी उसे उसके हाल पर छोड़कर मौके से भाग गया। घटना स्थल पर इकट्ठा हुए लोगों ने न्यूड गिरी लड़की को कपड़े से ढका।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल में एडमिट कराया है।Full View

Tags:    

Similar News