रायगढ़ तट पर संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप- नौसेना अलर्ट- पाकिस्तानी..
रविवार की रात को भारतीय नौसेना के रडार पर यह संदिग्ध नाव कोरलाई तट से तकरीबन दो समुद्री मील दूर देखी गई थी।
रायगढ़। पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने रायगढ़ जनपद के रेवदांडा तट के पास एक संदिग्ध नाव की तलाश तेज कर दी है। रविवार की रात को भारतीय नौसेना के रडार पर यह संदिग्ध नाव कोरलाई तट से तकरीबन दो समुद्री मील दूर देखी गई थी।
महाराष्ट्र में रायगढ़ जनपद के रेवदांडा तट के पास पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार की रात भारतीय नौसेना के रडार पर रेवदांडा में कोलराई तट से तकरीबन दो समुद्री मूल दूर दिखाई दी संदिग्ध नाव की तलाश तेज कर दी, जिसे संभावित मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका बताया जा रहा है।
अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि संभवतः यह मछली पकड़ने वाली नौका पाकिस्तानी है, लेकिन नाव का पता लगाने के बाद ही इसकी सही पहचान और अन्य विवरणों की पुष्टि हो सकेगी। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऐसा संदेह है कि यह नाव समुद्र में बहकर रायगढ़ तट पर आ गई होगी। नाव देखे जाने के बाद रायगढ़ तट पर सुरक्षा व्यवस्था को अब और अधिक कड़ा कर दिया गया है।