अब एक और सास का दामाद पर आया दिल- युवक को लेकर हो गई फुर्र

उधर दूसरे थाने पहुंची सास ने दामाद के साथ पुलिस से मदद की गुहार लगाई।;

Update: 2025-04-30 07:17 GMT

गोंडा। उत्तर प्रदेश में शादी के लिए तैयार लड़कियों पर इस समय बुरी गुजर रही है। अब एक और सास का अपने होने वाले दामाद पर दिल आ गया और वह उसे लेकर फुर्र हो गई। परिवार के लोगों को जब महिला के होने वाले दामाद के साथ फुर्र होने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। कहीं भी पता नहीं चलने पर मामला थाने पहुंचा और महिला एवं युवक की गुमशुदगी दर्द कराई गई। उधर दूसरे थाने पहुंची सास ने दामाद के साथ पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

दरअसल गोंडा जनपद के खोडारे थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता एक युवक के साथ तय किया था, मगर कुछ दिन बाद में यह रिश्ता कैंसिल हो गया था। उधर लड़की की मां का अपने होने वाले दामाद पर दिल आ गया था, जिसके चलते वह लोकलाज को ठेंगे पर रखते हुए रात के अंधेरे में रिजेक्ट किए गए दामाद के साथ फरार हो गई।

महिला के परिजनों को जब इस बात का पता चला तो उनके पैरों तरह की जमीन खिसक गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन महिला को खोजते रहे लेकिन कहीं भी पता नहीं चलने पर 27 अप्रैल को 44 वर्षीय महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन महिला और युवक का कहीं भी पता नहीं चल पा रहा था।

इसी बीच आज मंगलवार को अचानक से प्रकट हुई महिला एक युवक के साथ बस्ती जनपद के दुबौलिया थाने पहुंची। जहां महिला ने थाना अध्यक्ष प्रमोद राय को बताया कि वह 25 अप्रैल को होने वाले दामाद के साथ चली गई थी। पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला की बात सुनकर एक बार तो पुलिस भी दांतों तले उंगली दबकर रह गई, मगर महिला की बात सुनने के बाद दुबौलिया थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने खोडारे पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद महिला और युवक खोडारे पुलिस के हवाले कर दिए गए।

पूछताछ किए जाने पर महिला ने अपने किए पर अफसोस जताया और अपने पति के साथ रहने की बात कही। थाना अध्यक्ष ने बताया है कि महिला की बेटी का रिश्ता युवक के साथ तय हुआ था मगर बाद में वह कैंसिल हो गया था।Full View

Tags:    

Similar News