आंदोलन कर रहे जरांगे को नोटिस- शाम तक खाली करें आजाद मैदान
आज शाम तक सड़कें और आजाद मैदान को खाली करने का नोटिस दिया गया है।
मुंबई। अदालत के खड़खड़ाने पर हरकत में आई मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे और उनके समर्थकों को आज शाम तक सड़कें और आजाद मैदान को खाली करने का नोटिस दिया गया है। हाई कोर्ट ने आंदोलन कर रहे जरांगे और उनके समर्थकों के रवैए पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि आंदोलनकारियों ने शर्तों का उल्लंघन किया है।
मंगलवार को हाई कोर्ट की ओर से सोमवार को जारी किए गए आदेशों के अंतर्गत मुंबई पुलिस ने मराठा आरक्षण को लेकर देश की आर्थिक राजधानी के आजाद मैदान में आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे को नोटिस जारी कर आजाद मैदान को खाली करने को कहा है।
मुंबई पुलिस की ओर से यह नोटिस मुंबई हाई कोर्ट के ओर से बीते दिन जारी किए गए आदेशों के अंतर्गत जारी किया गया है।
मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे के आंदोलन का पांचवा दिन है। मनोज जरांगे ने अनिश्चितकालीन अनशन के चौथे दिन जल त्याग करने का ऐलान किया था, जिसके बाद समर्थकों में काफी आक्रोश भी देखा गया।
उधर इस बीच राज्य के विपक्षी दलों की ओर से लगाएं गए आरोपों में कहा गया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मनोज जरांगे के आंदोलन को अनदेखा कर रहे हैं।