भक्तों के और नजदीक आए भगवान- श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए..

ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए ढाई घंटे का अधिक समय मिलेगा।

Update: 2025-09-30 11:16 GMT

वृंदावन। श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए समय में की गई बढ़ोतरी से भगवान अब और अधिक भक्तों के नजदीक आ गए हैं। श्रद्धालुओं को अब ठाकुर जी के दर्शन के लिए ढाई घंटे अधिक समय मिलेगा।

मंगलवार की सवेरे श्री बांके बिहारी के मंदिर में दर्शन के समय में बढ़ोतरी की गई है, अब श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए ढाई घंटे का अधिक समय मिलेगा।

समय में की गई यह बढ़ोतरी आज मंगलवार से ही लागू कर दी गई है, जिसके चलते मंदिर के कपाट आज सवेरे 7:00 बजे खोले गए और 12:30 बजे बंद कर दिए गए। इसी तरह अब शाम को भी 4:15 से लेकर 9:30 तक श्री बांके बिहारी का मंदिर खुला रहेगा।

निर्धारित किए गए कार्यक्रम के मुताबिक अब ठाकुर जी तकरीबन ढाई घंटे अतिरिक्त श्रद्धालुओं को अपने दर्शन देंगे।Full View

Tags:    

Similar News