कारागार मुख्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - DG ने गया राष्ट्रगान

उपलक्ष में प्रशंसा चिन्ह हीरक, प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण व प्रशंसा चिन्ह रजत प्रदान किए गए।;

Update: 2025-08-15 07:03 GMT

लखनऊ। आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय लखनऊ में 79वें स्वतंत्रता दिवस को मनाया गया।


कारागार मुख्यालय पर महानिदेशक कारागार पी. सी. मीणा का स्वागत धर्मेन्द्र सिंह अपर महानिरीक्षक, एस.सी. शाक्य पुलिस उपमहानिरीक्षक , प्रदीप गुप्ता पुलिस उपमहानिरीक्षक, डा० राम धनी उपमहानिरीक्षक , शैलेंद्र मैत्रेय उपमहानिरीक्षक, व अन्य अधिकारियों ने किया तथा सर्वप्रथम पुलिस महानिदेशक कारागार ने मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद महानिदेशक कारागार पी. सी. मीणा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया तथा गार्ड सहित आदर्श कारागार लखनऊ के बंदियों के बैंड द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को राष्ट्रीय सलामी प्रस्तुत की व राष्ट्रगान गाया।


महानिदेशक कारागार पी. सी. मीणा ने सभी को संबोधित करते हुए अपने भाषण में कहा कि उत्तर प्रदेश के कारागार विभाग ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है जैसे संरचनात्मक सुधार जिससे बंदी क्षमता बढ़ाने के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस जेल परिसरों का विकास तथा स्वच्छता मानकों में सुधार प्राथमिकता का क्षेत्र रहा है। साथ ही वर्ष 2024 में 251 बंदी एवं वर्ष 2025 में अब तक 540 बंदियों को विभिन्न प्रावधानों के अनुसार समयपूर्व रिहाई का लाभ प्रदान किया गया है। विधिक सहायता द्वारा वर्ष 2024 में कुल 1224 बंदी एवं वर्ष 2025 में अब तक कुल 552 बंदियों को स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से अर्थदण्ड की राशि जमा कराकर रिहा किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम जैसे ओ० जे०ओ०पी (वन जेल वन प्रोडेक्ट) के माध्यम से, बंदियों को रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें रिहाई के बाद आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। बंदियों के प्रति मानवीयता, उनके सुधार के लिए प्रयास, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण की भावना से जेलों को सुधारात्मक संस्थाओं में बदला जा सकता है।


इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कारागार द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा कारागार विभाग में दिए गए सराहनीय योगदान के उपलक्ष में प्रशंसा चिन्ह हीरक, प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण व प्रशंसा चिन्ह रजत प्रदान किए गए।



Tags:    

Similar News