बाढ़ भी नहीं डिगा सकी हौसला-नाव में बारात लेकर पहुंचा समीर

निकाह की रस्में पूरी होने के बाद वह अपनी दुल्हन को साथ लेकर विदा हो गया।

Update: 2025-08-13 12:30 GMT

फर्रुखाबाद। गांव में आई बाढ़ की वजह से चारों तरफ हुए जल भराव के बावजूद दूल्हा पूरी तरह से सज धज कर नाव में बारातियों को साथ लेकर दुल्हन लाने को ससुराल पहुंचा। निकाह की रस्में पूरी होने के बाद वह अपनी दुल्हन को साथ लेकर विदा हो गया।

दरअसल फर्रुखाबाद जनपद में आई बाढ़ की चपेट में आधा सैकड़ा से भी अधिक गांव आए हुए हैं, जिसके चलते लोगों को खाने पीने की चीजों की भी परेशानियां उत्पन्न हो रही है।

इस बीच तहसील सदर क्षेत्र के गांव पंखियन की मढैया के रहने वाले साजिद रजा और जमीला खातून ने अपनी बेटी ताजमीन का निकाह कस्बा कमालगंज के रहने वाले शफीक के बेटे समीर के साथ होना तय कर रखा था।


जिसके चलते दोनों ही घरों में निकाह की तैयारी चल रही थी। लेकिन इसी बीच अचानक से बाढ़ के हालात उत्पन्न होने से यह निकाह दोनों ही पक्षों को अधर में लटकता हुआ लग रहा था।

दोनों पक्षों ने बातचीत के बाद 50 बारातियों के लिए नाव की व्यवस्था की। मंगलवार को नाव में सवार हुए बाराती 5 किलोमीटर की दूरी तय कर दूल्हे समीर के साथ कमालगंज पहुंचे, निकाह की रस्में पूरी होने के बाद समीर देर शाम अपनी दुल्हन और बारात के साथ विदा होकर अपने घर पहुंचा।Full View

Similar News