सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की हुई मौत- इतने हुए घायल
घाना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा (जीएनएफएस) ने यह जानकारी दी।
अकरा, दक्षिणी घाना में शनिवार तड़के एक कार और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और पाँच अन्य घायल हो गए।
घाना राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा (जीएनएफएस) ने यह जानकारी दी।
जीएनएफएस के क्षेत्रीय जनसंपर्क अधिकारी अब्दुल वसीउ हुडू ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 3:50 बजे केप कोस्ट-अकरा राजमार्ग पर हुई।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद सड़क को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच जारी है।