खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट- महिलाओं ने गए लोकगीत

उत्तराखंड की जंग प्रसिद्ध चार धाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है।;

Update: 2025-05-04 04:53 GMT

देहरादून। विधि विधान के साथ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट जयकारों के बीच खोल दिए गए हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी ने गणेश पूजा के बाद जैसे ही मंदिर के कपाट खोले वैसे ही महिलाओं ने लोकगीत गाये।

रविवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की जंग प्रसिद्ध चार धाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है।


सवेरे 6:00 बजे मंदिर के रावल यानी मुख्य पुजारी ने गणेश पूजा के बाद जैसे ही श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले वैसे ही गढ़वाल राइफल्स के बंद पारंपरिक धोने बजाई। इस दौरान महिलाओं ने लोकगीत गाये और भगवान का स्वागत किया।

कपाट खुलने के बाद अगले दो घंटे के भीतर 10000 से भी ज्यादा श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन पूजन के लिए श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भगवान बद्रीनाथ का दर्शन पूजन किया है।

रविवार को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने के साथ ही श्रद्धालुओं को अब अगले 6 महीने तक भगवान बद्री विशाल के दर्शन का सौभाग्य मिल गया है।Full View

Tags:    

Similar News