कांग्रेस शासित प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्य बना -सीएम ने किया ऐलान

उन्होंने बताया कि न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोगाम यानि उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल देश का चौथा पूर्ण साक्षर राज्य हो गया है।

Update: 2025-09-08 10:17 GMT

शिमला। कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री की और से पीटर हाॅफ में आयोजित कार्यक्रम में इस बात का ऐलान किया गया है। न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को देश के चौथे पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा दिया गया।

सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर शिमला के पीटर हाॅफ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल प्रदेश को आज पूर्ण साक्षर राज्य बनने की घोषणा की गई।।।

उन्होंने बताया कि न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोगाम यानि उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत हिमाचल देश का चौथा पूर्ण साक्षर राज्य हो गया है।


देश में अभी तक उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत मिजोरम त्रिपुरा और लक्ष्य दीप ही पूर्ण साक्षर राज्य घोषित थे। अब इन तीनों को पछाड कर हिमाचल प्रदेश 99.02 फ़ीसदी साक्षरता दर के साथ देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश आज पूर्ण साक्षर राज्य बन गया है। आज का दिन हिमाचल के लिए ऐतिहासिक है और यहां पर रहने वाले सभी लोगों के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है।Full View

Similar News