सीएम योगी ने बाढ़ग्रस्त राज्यों के लिए रवाना किये राहत सामग्री ट्रक

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की ओर से हम लोग 5 करोड़ उत्तराखंड और 5 करोड़ की धनराशि हिमाचल सरकार के राहत कोष में उपलब्ध करा रहे हैं।

Update: 2025-09-08 09:35 GMT

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर बाढ़ और आपदा ग्रस्त राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।

सोमवार को सहारनपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानगर के अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में आयोजित किए गए कार्यक्रम में और पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ एवं आपदा ग्रस्त प्रभावित इलाकों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।

इस दौरान सहारनपुर की जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी तरफ से 48 ट्रकों के माध्यम से उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ एवं आपदा ग्रस्त लोगों के लिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है, क्योंकि हम भी संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हुए हैं।


उन्होंने बताया कि आज पूरा देश एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से मदद के लिए पीड़ित लोगों के साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की ओर से हम लोग 5 करोड़ उत्तराखंड और 5 करोड़ की धनराशि हिमाचल सरकार के राहत कोष में उपलब्ध करा रहे हैं।Full View

Similar News