रेस्टोरेंट में डांस को लेकर बवाल- लड़के लड़कियों में जमकर मारपीट
मामला उजागर होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।;
गोरखपुर। रेस्टोबार में डांस करने को लेकर हुए बवाल में लड़के लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई। नशे में डांस कर रहे लड़के लड़कियों ने एक दूसरे पर खूब प्रहार किये। मामला उजागर होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के नौका विहार के ताल में संचालित हाउसबोट के अंदर बने रेस्टो बार में लड़के लड़कियां मनोरंजन के लिए डांस करने पहुंचे थे।
बार के भीतर दारू का सेवन करने के बाद हुए नशे में डांस कर रहे लड़के लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते स्थिति यहां तक पहुंच गई कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।
रेस्टोबार के भीतर लड़के लड़कियों के बीच हो रही मारपीट से उतर रहे इस गदर से रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मच गई। रेस्टोबार के स्टाफ ने सक्रिय होते हुए किसी तरह मामले को शांत किया।
शुक्रवार की सवेरे दिन के उजाले में मामला उजागर होने के बाद पुलिस मामले की जानकारी होने के बाद जांच में जुट गई है।