कैबिनेट का फैसला- महिलाओं को हर महीने मिलेगी पीरियड्स पैड लीव
महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के लिए एक दिन की पैड़ मिलेगी।
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कैबिनेट की ओर से लिए गए एक बड़े फैसले के अंतर्गत महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश नीति 2025 को अपनी मंजूरी दे दी है। स्टेट केबिनेट की ओर से दी गई मंजूरी के बाद निजी एवं सरकारी कंपनियों में काम करने वाले महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के लिए एक दिन की पैड़ मिलेगी।
बृहस्पतिवार को कर्नाटक सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक के दौरान महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश नीति 2025 को अपनी मंजूरी दे दी गई है।
मासिक धर्म अवकाश नीति के अंतर्गत सरकारी दफ्तरों के अलावा निजी कंपनियों, आईटी फर्म्स, गारमेंट्स फैक्ट्री और अन्य उद्योगों में काम करने वाली महिलाओं को अब हर महीने पीरियड्स के लिए एक दिन की पेड लीव दी जाएगी।
स्टेट केबिनेट की ओर से लिए गए इस फैसले को लेकर मंत्री संतोष लाड़ ने कहा है कि यह नीति पूरे देश में पहली बार इतने व्यापक रूप से लागू हो रही है। 2024 में 6 दिनों की छुट्टी का प्रस्ताव था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 दिन कर दिया गया है।
मंत्री ने बताया है कि इस अवकाश का इस्तेमाल महिलाएं जब चाहे तब कर सकती है, इसके लिए महिलाओं को किसी तरह का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं देना पड़ेगा।