बॉयफ्रेंड का छात्रा पर चाकू से हमला- भीड़ ने आरोपी का बनाया भुर्ता

घायल हुई छात्रा और बॉयफ्रेंड को कुटाई के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।;

Update: 2025-08-20 12:28 GMT

भागलपुर। कोचिंग में पहुंची छात्रा द्वारा बातचीत नहीं करने से गुस्साए बॉयफ्रेंड ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। लहूलुहान हुई छात्रा को देखकर स्थानीय लोगों ने चाकू मारकर भाग रहे बाय फ्रेंड को दबोच लिया और उसकी जमकर कुटाई कर डाली। आरोपी को कब्जे में लेने के मामले को लेकर भीड़ की पुलिस के साथ भी हाथापाई हुई। घायल हुई छात्रा और बॉयफ्रेंड को कुटाई के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बुधवार को भागलपुर के लोधीपुर थाना क्षेत्र के माछीपुर चौक पर स्थित कोचिंग सेंटर पर दसवीं का स्टूडेंट और दसवीं की छात्रा रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए पहुंचे थे।

पहले तो लड़का लड़की के बीच सामान्य रूप से बातचीत हुई, लेकिन बाद में दोनों के बीच जोर जोर से कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान लड़के ने मुर्गा काटने वाला चाकू निकाला और लड़की पर हमला बोल दिया। तीन चार प्रहार से लड़की बुरी तरह से लहू लुहान हो गई।

इसी दौरान चौक पर इकट्ठा हुई भीड़ ने चाकू से हमला कर रहे आरोपी को पकड़ लिया और उसकी कुटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे पत्रकार जब वीडियो बनाने लगे तो भीड़ ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया।


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी भीड़ द्वारा धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से छात्रा को चाकू मारकर घायल करने वाले स्टूडेंट को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा घायल हुए लड़का लड़की को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी ने बताया है कि 4 साल से चल रहे अफेयर के बाद लड़की ने उसके साथ बात करना बंद कर दिया था। जबरदस्ती के प्रेम में बॉयफ्रेंड ने आज छात्रा के साथ वारदात को अंजाम दिया है।Full View

Tags:    

Similar News