भाजपा नेता की घर में घुसकर पत्नी के सामने कुटाई-महिलाएं काॅलर पकड़कर

काॅलर पकड़कर भाजपा नेता को बाहर लेकर आई महिलाओं ने उसके ऊपर चप्पल और थप्पड़ बरसाए।

Update: 2025-07-14 10:12 GMT

आगरा। घर में घुसी महिलाओं ने पत्नी के सामने ही भाजपा नेता की बुरी तरह से कुटाई कर उसके सिर चढ़े आशिकी के भूत को उतार दिया। काॅलर पकड़कर भाजपा नेता को बाहर लेकर आई महिलाओं ने उसके ऊपर चप्पल और थप्पड़ बरसाए।

सोमवार को सोशल मीडिया पर महिलाओं द्वारा की जा रही एक व्यक्ति की कुटाई का वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे आगरा में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष आनंद शर्मा का होना बताया जा रहा है।


वायरल और रहे वीडियो के मुताबिक रविवार को इकट्ठा हुई भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी महिलाएं भाजपा के बूथ अध्यक्ष आनंद शर्मा के खंदौली स्थित आवास पर पहुंची और उन्होंने घर में घुसकर भाजपा नेता का पत्नी के सामने ही कॉलर पकड़ लिया और भाजपा नेता को खींचते हुए वह घर से बाहर ले आई।

रौद्र रूप धारण कर चुकी महिलाओं ने भाजपा नेता के ऊपर खूब चप्पल और थप्पड़ बरसाए और बाल पकड़कर भाजपा नेता को इधर से उधर घुमाया। भाजपा नेता ने महिलाओं से हाथ जोड़कर माफी मांगी, परंतु महिलाओं ने उसकी एक नहीं सुनी।


बाद में महिलाओं ने हाथ जोड़े खड़ी भाजपा नेता की पत्नी की गुजारिश पर उसे छोड़ दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाओं ने 1 मिनट 15 सेकंड के भीतर भाजपा नेता को दनादन बाईस चप्पल मारी।

आरोप है कि कुटाई का शिकार हुआ भाजपा नेता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज एवं वीडियो भेज रहा था। महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को कई बार समझाते हुए उसे शालीनता में रहने का पाठ भी पढ़ाया था। लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके चलते रौद्र रूप धरी महिलाओं ने भाजपा नेता के सिर पर चढ़े आशिकी के भूत को चप्पल मार मार कर उतार दिया।Full View

Similar News