टोल प्लाजा पर भाकियू का कब्जा- गाड़ी चालकों की आ गई मौज

टोल प्लाजा को टोल फ्री किए जाने से गाड़ी चालक बगैर टोल दिए प्लाजा से गुजर रहे हैं।;

Update: 2025-06-30 10:45 GMT

बिजनौर। टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का पिछले 24 घंटे से धरना प्रदर्शन चलने से गाड़ी चालकों की मौज आ गई है। टोल प्लाजा को टोल फ्री किए जाने से गाड़ी चालक बगैर टोल दिए प्लाजा से गुजर रहे हैं।

सोमवार को भी भनेड़ा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकट का धरना प्रदर्शन चल रहा है, पिछले 24 घंटे से धरना प्रदर्शन जारी रहने से टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन का कब्ज हो गया है। टोल फ्री किए जाने से गाड़ी चालक बिना टोल दिए ही प्लाजा से निकल रहे हैं।


यह विरोध प्रदर्शन रविवार को उस समय शुरू हुआ जब किसान नेता के परिवार और पेड़ ले जा रही किसानों की गाड़ी से टोल वसूलने का प्रयास किया गया।

इसके बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर और प्रांतीय नेता अजय बालियान के नेतृत्व में किसान टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठ गए।

किसान नेताओं का आरोप है कि टोल कर्मी स्थानीय लोगों के साथ बदसलूकी करते हुए जबरन टोल वसूली करते हैं।

किसानों और आम जनता को परेशान करने के साथ कर्मचारियों का व्यवहार भी पब्लिक के साथ अभद्र रहता है।Full View

Tags:    

Similar News