बाटी चोखा ने कराया विवाद- पार्टी में चली गोलियां-गोली लगा युवक...
जिसमें शामिल हुए युवकों ने जमकर दारू का सेवन किया।;
अयोध्या। बाटी चोखा पार्टी के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया, जिसके चलते इस दौरान चली गोलियों की चपेट में आकर घायल हुए युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के देव सूर्यभानपुर के मुजरे दुबे का पूरवा में सूरज दुबे के घर बाटी चोखा की पार्टी रखी गई थी। जिसमें शामिल हुए युवकों ने जमकर दारू का सेवन किया।
इस दौरान पार्टी में पहुंचे विवेक दुबे ने अपने भाई राहुल से कहा कि यह अपराधी है, इसके यहां तुम खाना खाने क्यों आए हो? इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और सूरज दुबे ने इस दौरान विवेक दुबे को गोली मार दी
पुलिस के अनुसार विवेक और सूरज दुबे एक साथ जेल में रह चुके हैं। गोली चलने की इस घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे राजधानी लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित विवेक दुबे के चेहरे पर गोली मारी गई है जो गर्दन से होकर निकल गई, पुलिस ने घटना के सिलसिले में तुरंत कार्यवाही करते हुए सूरज दुबे को पकड़ लिया है और फायरिंग में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है।