कैफे जा रही ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों से छेड़छाड़- मजनू अकील लगा हाथ

हरकत में आई पुलिस ने बाइक सवार मजनू अकील को गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2025-10-25 08:12 GMT

इंदौर। होटल से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर स्थित कैफे में पैदल ही चल कर जा रही ऑस्ट्रेलिया की दो महिला खिलाड़ियों के साथ रास्ते में मिले बाइक सवार मजनू ने छेड़छाड़ कर दी। अचानक से हुए इस घटनाक्रम से बुरी तरह सहमी महिला खिलाड़ियों ने अपने सुरक्षा अधिकारी को सूचना दी। पुलिस तक खबर पहुंचने पर 6 थानों को अलर्ट कर दिया गया। हरकत में आई पुलिस ने बाइक सवार मजनू अकील को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार को मिल रहे घटनाक्रम के अंतर्गत इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे महिला विश्व कप के मुकाबले को खेलने के लिए रेडिसन होटल में रुकी ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ी नाश्ते के लिए होटल से तकरीबन आधा किलोमीटर दूर स्थित कैफे में पैदल चलकर जा रही थी।

बताया जा रहा है कि रास्ते में मिले बाइक सवार मजनू ने महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ करते हुए दोनों को छू लिया, अचानक से सहमी महिला खिलाड़ियों ने तुरंत अपने सुरक्षा अधिकारी को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के पास खबर पहुंचाने के बाद छह थानों को अलर्ट कर दिया गया। छेड़छाड़ करने वाले युवक ने जब महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की तो सड़क से होते हुए जा रहे एक व्यक्ति ने बाइक सवार मजनू की बाइक का नंबर नोट कर लिया।

एक अन्य कार सवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, इसके बाद सक्रिय हुए पुलिस अफसरै ने रास्ते के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे तो छेड़छाड़ का शिकार हुई दोनों महिला क्रिकेटरों ने आरोपी को पहचान लिया।

इसके बाद बाइक नंबर के आधार पर मजनू की तलाश शुरू की गई, पुलिस ने उसकी जन्म कुंडली निकालते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अकील के रूप में की गई है, जिस पर पहले भी केस दर्ज हो चुके हैं।

इस घटना की जानकारी क्रिकेट बोर्ड और प्रशासन को भी दे दी गई है। छेड़छाड़ की इस घटना के बाद होटल और स्टेडियम में अतिरिक्त सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है।Full View

Tags:    

Similar News