15000 फीट की ऊंचाई पर केंद्रीय मंत्री ने छेडी सुरताल- गाया गाना

सांसद कंगना रनौत के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर एक गीत गुनगुनाया।;

Update: 2025-07-03 06:32 GMT

मनाली। 15000 फीट की ऊंचाई पर केंद्रीय मंत्री ने पार्श्व गायक एवं सांसद के साथ सुरताल छेडते हुए संगीत का आनंद लिया और गाना गाया।

बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किये वीडियो के माध्यम से लाहौल- स्पीति स्थित 15000 फीट की ऊंचाई पर कुंजम दर्रे में खास अंदाज में संगीत का आनंद लेने की जानकारी दी है। उन्होंने पार्श्व गायक मोहित चौहान और सांसद कंगना रनौत के साथ उक्त स्थान पर पहुंचकर एक गीत गुनगुनाया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया है कि इतनी ऊंचाई पर किसी के द्वारा गायन करना आसान नहीं होता है, क्योंकि वहां पर ऑक्सीजन की कमी होती है, जिससे सामान्य स्थिति में भी सांस लेना इंसान के लिए एक चुनौती बन जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कुंजन दर्रा पहुंचने पर पार्श्व गायक मोहित चौहान से गाना सुनने की इच्छा जाहिर की, तब मोहित चौहान ने दिवंगत पार्श्व गायक महेंद्र कपूर द्वारा गाए गाने संसार की हर शह का इतना ही फसाना है एक धुंध से आना है एक धुंध में जाना है, गुनगुनाया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ पार्श्व गायक मोहित चौहान एवं भाजपा सांसद तथा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के अलावा स्थानीय विधायक अनुराधा राणा और लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी मौजूद रहे।Full View

Tags:    

Similar News