अमरनाथ यात्रा शुरू- जम्मू से पहले जत्था हुआ रवाना- उपराज्यपाल ने....

2000 श्रद्धालुओं द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।;

Update: 2025-07-02 04:32 GMT

जम्मू। जग प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों के बीच शुरू हो गई है। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने आज पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर जम्मू से रवाना किया। अधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी।

बुधवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने भगवती नगर बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान श्रद्धालु हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों के साथ जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गए।


38 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा इस मर्तबा पहलगाम और बालटाल रूट से संपन्न होगी। आधिकारिक तौर पर 3 जुलाई से आरंभ होने वाली अमरनाथ यात्रा का समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा।

इस साल अभी तक 350000 से भी ज्यादा तीर्थ यात्री अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। तुरंत रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में केंद्र खोले गए हैं।

इन सेंटरों पर रोजाना तकरीबन 2000 श्रद्धालुओं द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है।

Tags:    

Similar News