हमले की घटना के बाद अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में घुसा शख्स
किसी भी समय वीआईपी सुरक्षा का उल्लंघन नहीं किया गया है।;
नई दिल्ली। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के ऊपर हुए हमले के बाद अब उनके कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के अंतर्गत कार्यक्रम में घुसे व्यक्ति ने जमकर नारे बाजी की। पुलिस ने फिलहाल व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजधानी दिल्ली के गांधीनगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गांधीनगर विधानसभा सीट के विधायक अरविंद सिंह लवली जिस समय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे तो इसी दौरान कार्यक्रम में घुसा एक व्यक्ति जोर-जोर से नारेबाजी करने लगा। जिससे कार्यक्रम में व्यवधान पड़ता हुआ दिखाई दिया।
मामले की गंभीरता को देखकर तुरंत हरकत में आए पुलिस अमले ने नारेबाजी कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान गांधीनगर के अजीत नगर के रहने वाले 60 वर्षीय प्रवीण शर्मा के रूप में हुई है। उसने दावा किया है कि वह पिछले साल से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है।
घटना को लेकर शाहदरा के डीसीपी में बताया है कि आरोपी प्रवीण शर्मा बैरिकेडिंग के पीछे और एक गली में ही मौजूद था, जहां नारेबाजी करते वक्त उसे तुरंत पकड़ कर वहां से हटा दिया गया।
किसी भी समय वीआईपी सुरक्षा का उल्लंघन नहीं किया गया है।