बच्ची से रेप का आरोपी अरेस्ट- ब्लैड से वार कर भागा- लगी पुलिस की गोली

बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया था।;

Update: 2025-06-11 04:30 GMT

नई दिल्ली। 9 साल की मासूम के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर लाश को सूटकेस में भरकर फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हापुड़ से की गई गिरफ्तारी के बाद दिल्ली ला रही पुलिस के सिपाही पर ब्लेड से हमला कर रेप का आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पैर में गोली मार कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने घायल हुए सिपाही एवं रेप आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी नौशाद को गिरफ्तार किया है।

राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार के रहने वाले नौशाद की गिरफ्तारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ से की गई है।

पुलिस के मुताबिक रेप आरोपी नौशाद को सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी जांच की मदद से हापुड़ से पकड़ा गया है, जिस समय पुलिस हापुड़ से पकड़े गए नौशाद को लेकर दिल्ली आ रही थी तो इस दौरान रेप आरोपी ने कांस्टेबल पर ब्लेड से हमला बोल दिया और मौके से भागने की कोशिश की।

पुलिस ने पीछा कर उसके पैर में गोली मारी तो वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल हुए नौशाद के कांस्टेबल को भी ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार की रात सूटकेस के भीतर बंद गंभीर रूप से घायल बच्ची मिली थी।

अर्धनग्न हालत में मिली बच्ची को जिस समय अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसकी मौत हो गई थी। बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया था।

रविवार को स्थानीय लोगों ने इस घटना के विरोध में हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया था और सड़क पर जाम लगा दिया था।Full View

Tags:    

Similar News