AAP ने पूर्व सीएम को बनाया कामकाजी- अब सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की ओर से विपक्ष की नेता भी है।;
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही आतिशी मर्लेना को कामकाजी बनाते हुए उन्हें गोवा यूनिट का प्रभारी नियुक्त किया है। फिलहाल पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की ओर से विपक्ष की नेता भी है।
आम आदमी पार्टी ने गोवा में पार्टी का विस्तार कर अपने पैर जमाने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रही आतिशी मर्लेना को पार्टी की गोवा यूनिट का प्रभारी नियुक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने पंकज गुप्ता की जगह गोवा प्रभारी की जिम्मेदारी ली है, वह इस समय बीमार चल रहे हैं।
आम आदमी पार्टी की ओर से की गई इस नियुक्ति को लेकर बताया गया है कि आतिशी मर्लेना वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गोवा में संगठनात्मक मामलों की देखरेख करने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी को राज्य में मजबूत करेंगी।
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक ने अपने बयान में कहा है कि हम आतिशी मर्लेना को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।