अस्थाई पुल पार करते गिरा व्यक्ति उफनते नाले में बहा-देखते ही देखते..

पिछले महीने की 30 जून की रात हुई बादल फटने की घटना के दौरान सराज में बनाया गया पुल पानी के सैलाब के साथ बह गया था।

Update: 2025-08-13 11:16 GMT

मंडी। अस्थाई पुल को पार करते समय गिरा व्यक्ति उफनते नाले में बह गया। ग्रामीणों ने दौड़ धूप कर सामूहिक प्रयास करते हुए उसे पानी से निकाला, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद के सराज में हुई एक बड़ी घटना में उफनते नाले में गिरने से एक ग्रामीण की जान चली गई है।


पिछले महीने की 30 जून की रात हुई बादल फटने की घटना के दौरान सराज में बनाया गया पुल पानी के सैलाब के साथ बह गया था। इसके बाद लोगों के आने-जाने की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रशासन की ओर से उक्त स्थान पर अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था। पुल निर्माण के बाद से ही इलाके के लोग अस्थाई पुल के ऊपर से होते हुए उफनते नाले को पार कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

बुधवार को सवेरे के समय अस्थाई पुल को पार कर रहा व्यक्ति उफनते हुए नाले में गिर गया। ग्रामीणों ने दौड़ धूप करते हुए पानी में बहे व्यक्ति को बाहर निकाला और उसे ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

उधर शिमला के कोर्ट रोड पर खड़े देवदार के दो पेड़ गिर जाने से तकरीबन 2 घंटे तक यातायात बाधित रहा। पेड़ काट कर हटाने के बाद अब ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया है।Full View

Similar News