गैस सिलेंडर ब्लास्ट से गिरा चॉल का बड़ा हिस्सा-दर्जनों लोग मलबे में दबे

चाॅल गिरने की यह घटना इमारत में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से हुई है।;

Update: 2025-07-18 04:35 GMT

मुंबई। बांद्रा स्थिति चाॅल का हिस्सा गिर जाने से इलाके में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आग बुझाने की आठ गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे तकरीबन दर्जन पर लोगों को बाहर निकालकर ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के उपनगर बांद्रा स्थित एक इमारत के भीतर हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट की चपेट में आकर एक चाॅल का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया।

हादसा होते ही आसपास रहने वाले लोगों में बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस और प्रशासन को इस बड़े हादसे की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस की आठ गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि अभी तक दर्जनभर लोगों को मलबे से निकालकर घायल अवस्था में उन्हें ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सवेरे 7:50 पर हुए इस हादसे के बाद से मौके पर लगातार राहत कार्य चल रहे हैं। शुरुआती जांच में पता चला है की चाॅल गिरने की यह घटना इमारत में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से हुई है।

अधिकारी मामले की जांच करते हुए हादसे की असली वजह पता लगाने में जुटे हुए हैं।

Tags:    

Similar News