केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लगायी चौपाल-सुनी जन समस्याएं

देश की आर्थिक मजबूती और पारदर्शी कर प्रणाली का प्रत्यक्ष प्रमाण है।;

Update: 2025-05-05 14:03 GMT

महराजगंज, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को महराजगंज स्थित अपने आवास के कैम्प कार्यालय पर जन चौपाल का आयोजन किया और जन समस्यायों के निराकरण का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। केन्द्रीय मंत्री ने एक-एक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

केन्द्रीय मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को केन्द्र सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं और हालिया उपलब्धियों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 में भारत का सकल जीएसटी संग्रह 2.36 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है। यह अब तक का सर्वाधिक मासिक संग्रह है, जो देश की आर्थिक मजबूती और पारदर्शी कर प्रणाली का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

कृषि क्षेत्र की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक किसानों को कुल 19 किस्तों में 3.68 लाख करोड़ रुपए सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। इससे करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता मिली है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त हुई है।उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने खरीफ 2025 सीजन के लिए पीएंडके (फॉस्फेट और पोटाश) उर्वरकों पर रियायती दरें सुनिश्चित करने हेतु 37,216.15 करोड़ रुपए की एनबीएस सब्सिडी को स्वीकृति दी है। यह कदम किसानों को समय पर और किफायती दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, संतोष सिंह, कृष्ण गोपाल जायसवाल, अमरनाथ पटेल, पप्पू तिवारी, नरेंद्र खरवार, पुंडरीक पटेल, बैजनाथ पटेल, पिंटू तिवारी एवं दिनेश जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Tags:    

Similar News