सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट- डिंपल आजम भी मांगेंगे वोट
बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी की ओर से बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव 2025 के अंतर्गत पार्टी के स्टार प्रचारक को की सूची जारी कर दी गई है। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के अलावा डिंपल यादव और मोहम्मद आजम खान तथा अफजाल अंसारी बिहार में दर-दर घूम कर महागठबंधन उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है।
समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा उनकी पत्नी डिंपल यादव, पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान और अफजाल अंसारी का नाम शामिल किया गया है।
समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया है कि उसके नेता इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के सपोर्ट में बिहार पहुंच कर कैंपेन कर महागठबंधन के लिए वोट मांगेंगे।
समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की इस सूची में सांसद राजीव राय, इकरा हसन, प्रिया सरोज और 20 अन्य नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।
सूची की मुख्य बात यह है कि हाल ही में जेल से छूटकर आए मोहम्मद आजम खान को बिहार चुनाव के लिए स्टार कैंपेनर बनाया गया है।
समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की इस सूची में मुख्य एवं उल्लेखनीय बात यह रही है कि पार्टी मुखिया के दोनों चाचा यानी प्रोफेसर रामगोपाल यादव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के नाम शामिल नहीं किए गए हैं यानी दोनों ही चाचा बिहार में महागठबंधन के लिए वोट मांगने नहीं जाएंगे।