ओम प्रकाश राजभर की SBSP ने बिहार चुनाव में 6 और उम्मीदवार उतारे

एनडीए से नाराज होकर अकेले मैदान में उतरी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अब तक 53 उम्मीदवार घोषित

Update: 2025-10-18 06:52 GMT

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने शनिवार को एक और उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बिहार में अपने राजनीतिक दमखम का इजहार किया।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों के लिए छह उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कई सीटों पर समाज के अलग-अलग वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार रामनगर सीट से वशिष्ठ पासवान, रामगढ़ से घूरेलाल राजभर, काराकाट से राम वकील राजवंशी, वजीरगंज से रवींद्र राजभर, रानीगंज से राजेश रजवार और कुटुंबा सीट से राधेश्याम रजवार को उम्मीदवार बनाया गया है।

इससे पहले पार्टी ने 47 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। अब तक पार्टी कुल 53 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कुछ दिन पहले ही स्पष्ट किया था कि एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) द्वारा सीटों का बंटवारा न होने पर पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों की आवाज उठाने के लिए हर विधानसभा सीट पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि SBSP का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला बिहार की कुछ सीटों पर समीकरण बदल सकता है, खासकर जहां पिछड़े और राजभर वोटरों की संख्या प्रभावी है।Full View

Tags:    

Similar News